मधुबनी : जयनगर एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 29 जनवरी 2023

मधुबनी : जयनगर एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान

Ssb-jaynagar-swachhata-abhiyan
जयनगर/मधुबनी, आज दिनांक 29/01/2023 बाजार समिति के प्रांगण में श्री.आई एस पनमेई,कमांडेंट, 48 वी वाहिनी  के निर्देशन मे  *स्वच्छ भारत अभियान*  कार्यक्रम बाजार समिति में आयोजित किया गया। श्री. आई एस पेनमेई ,कमांडेंट   ने इस अवसर पर बताया  "स्वच्छ भारत अभियान" कि इस अभियान का मुख्य उद्देश आम नागरिकों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना, जगह जगह गंदगी नही फैलाना और गंदगी नही होने देना , आस पड़ोस में रहने वाले व्यक्तियो को भी  जागरूक करना है। इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मे उपस्थित बल कर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर  अपना  योगदान दिया और बाजार समिति  कॉम्प्लेक्स के अलावा  साथ साथ सटे समीपवर्ती क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर  48 वी वाहिनी के  श्री संतोष कुमार निमोरिया उप कमांडेन्ट ने भी  साफ-सफाई के महत्व के पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सभी को अपने घरों की सफाई के साथ साथ आसपास के इलाको  मे भी सफाई रखना चाहिए , ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियो से बचा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: