मधुबनी : अवैध रूप से भारत से बाहर नेपाल जाते हुए सूड़ानी नागरिक गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

मधुबनी : अवैध रूप से भारत से बाहर नेपाल जाते हुए सूड़ानी नागरिक गिरफ्तार

Sudan-citizen-arrest-in-madhubani
मधुबनी, दिनांक 26.01. 2023 समय लगभग 18:00 बजे भारत -नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर पिपरौन जट्टी मार्ग में सशस्त्र सीमा बल चेक पोस्ट पर अनाधिकृत मार्ग मार्ग द्वारा भारत से बाहर नेपाल जाते हुए एक सुडानी नागरिक नाम मोहम्मद बराका ईशान मुरसान को शक होने पर रोककर पूछताछ की गई। जिसमें खुलासा हुआ कि यह नागरिक बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर दरभंगा आया था और दरभंगा से बस पकड़ कर पिपरौन जट्ठी के रास्ते से जनकपुर नेपाल जा रहा था । चूंकि भारत और नेपाल के अलावा अन्य तीसरे देशों के नागरिकों के लिए यह अधिकृत मार्ग नहीं है,अन्य देशों के नागरिकों को अधिकृत इमीग्रेशन चेक पोस्ट वाले मार्गों से ही भारत से बाहर जाने की अनुमति है अतः उक्त  पासपोर्ट अधिनियम,1967 मे प्रदत्त शक्तियो का इस्तेमाल करते हुए सूडानी नागरिक का पासपोर्ट जब्त कर सूड़ानी नागरिक को अग्रिम कार्रवाई हेतु हरलाखी पुलिस थाने को सुपुर्द कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: