5 जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 जनवरी 2023

5 जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा

bharat-jodo-yatra-in-bihar
पटना. बिहार युवा कांग्रेस के प्रथम कार्यकारिणी की मीटिंग बिहार युवा कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम’ में  हुई. जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बी वी यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम और आगामी 5 जनवरी से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की बात कही.  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे नवनियुक्त प्रदेश के सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने और राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री बनाने को लेकर संकल्प लिया. अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने श्री राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा को बिहार में सफल बनाने की बात कहीं एवं युवा कांग्रेस के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुंजन पटेल जी के कार्यकाल का सराहते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामना दिया और कहा कि युवाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी संगठन से लेकर टिकट तक सुनिश्चित किया जायेगा.  इस अवसर पर ’भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश  प्रसाद सिंह, युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेश कुमार सन्नी,प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, संजीव सिंह, राज कुमार राजन,आशुतोष त्रिपाठी,अमरदीप कुमार  सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

कोई टिप्पणी नहीं: