मधुबनी : हेमन ट्राफी के लिए जिला टीम के संभावित की घोषणा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

मधुबनी : हेमन ट्राफी के लिए जिला टीम के संभावित की घोषणा

Madhubani-hyman-team
मधुबनी, जिला क्रिकेट संचालन समिति के द्वारा बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 18 फरबरी 2023 से आयोजित होने जा रही अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता (हायमन ट्रॉफी) के लिये 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। संचालन समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ झा, संयोजक काली चरण, टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष राहुल मेहता और सदस्य अनिल कुमार सोनू ने संयुक्त रूप से ये जानकारी देते हुए बताया कि इन्ही चयनित खिलाड़ियों में से हायमन की टीम चुनी जाएगी। पहले दो मैच के लिए टीम की घोषणा की जाएगी फिर प्रदर्शन के आधार पे अगले दो मैच के लिये टीम अलग बनायी जायेगी। मधुबनी जिला की टीम मिथिला जोन में है जिसकी मेजबानी दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के द्वारा की जा रही है। मधुबनी का पहला मैच 23 फरबरी को दरभंगा से 26 फरबरी को सुपौल से 28 फरबरी को सीतामढ़ी से और 1 मार्च को शिवहर से होगा। अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता (हायमन ट्रॉफी) के लिये मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद चयनकर्ताओं ने निम्नलिखित खिलाड़ियों को चयनित किया है।

1.   संजय यादव, 2.   सरोज यादव, 3.   उत्कर्ष भास्कर, 4.   आयुष आनंद, 5.   अंकित मिश्रा, 6.   अविनाश आर्यन, 7.   सिद्धार्थ सिंह, 8.   राजीव कुमार, 9.   युवराज झा, 10.  साकेत चौधरी, 11.  शिवम भारद्वाज, 12.  आदित्य राज, 13.  आदर्श सिंह, 14.  मो शेख दिलनवाज अल्लन, 15.  चंद्रेश ठाकुर, 16.  प्रवीण मिश्रा, 17.  आदित्य आर्यन, 18.  अरुण कुमार, 19.  आशुतोष कुमार सिंह, 20.  गौरव कुमार, 21.  नरेश साहनी, 22.  सुभेन्दु सुभाकर, 23.  प्रफुल्ल प्रभाकर, 24.  तेजस्वी यादव, 25.  अमन कुमार झा, 26.  विकाश झा, 27.  अभिषेक शाह, 28.  सुमन पांडेय, 29.  सूरज सिंह, 30.  रंजन कुमार

कोई टिप्पणी नहीं: