बिहार : मोदी जी ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

बिहार : मोदी जी ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया : प्रशांत किशोर

Modi-done-nothing-for-bihar
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान के नौतन प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज से 50 साल पहले बिहार की जो दुर्दशा थी, आज 50 साल बाद भी कोई बदलाव नहीं आया है। बिहार में इतने साल तक कांग्रेस ने राज किया, फिर बिहार की जनता ने लालू जी को मौका दिया, उसके बाद बिहार पहले से ज्यादा गर्त में चला गया। उसके बाद पढ़े लिखे नीतीश कुमार आए, लेकिन उनके आने से भी बिहार की दशा पर ज्यादा फ़र्क नहीं पड़ा। चुनाव से पहले सभी नेताओं ने कहा हम आएंगे तो बिहार बदल देंगे लेकिन बिहार की हालत में कोई बदलाव नहीं आया। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जब कोई कुछ नहीं कर पाया तब बिहार की जनता ने मोदी जी को महामानव समझकर लोकसभा की 39 सीट जीताकर दी, लेकिन मोदी जी ने भी बिहार के लिए कुछ नहीं किया। कुछ करना तो दूर मोदी जी ने बिहार के लिए एक बैठक तक नहीं की, उन्होंने भी बिहार को बिहार के हाल पर छोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: