मधुबनी : उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

मधुबनी : उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन

Madhubani-mla-sameer-mahaseth
मधुबनी, आज 3 फरवरी  को  उद्योग मंत्री सह विधायक मधुबनी विधानसभा समीर कुमार महासेठ के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना,मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत 3 सड़कों  एवम 2 नालों का  उद्घाटन किया गया। मधुबनी नगर निगम के वार्ड नं0 13 में शीतला माई मंदिर से युगल प्रधान के घर तक पी सी सी सड़क के निर्माण का उद्घाटन किया गया।  मधुबनी नगर निगम के वार्ड नं0 21 के तिरहुत कॉलोनी में स्व0 अर्जुन प्रसाद के घर से पार्क की ओर जाने वाली सड़क के बगल में 350 फीट नाले का निर्माण  का उद्घाटन किया गया । मधुबनी नगर निगम के वार्ड नं0 4 में सौराठ यादव के घर से सत्यनारायण साह के घर तक पी सी सी सड़क एवम नाले का निर्माण का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में धर्मवीर प्रसाद,पप्पू यादव,रत्नेश्वर यादव,पवन यादव, अशोक यादव, अमरेंद्र चौरासिया,सुमन झाअमरेंद्र मंडल, प्रमोद महतो, राम बहादुर पासवान सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं: