बिहार : सिवान के आंदर प्रखंड से चलकर रघुनाथपुर प्रखंड पहुंचेंगे प्रशांत किशोर। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

बिहार : सिवान के आंदर प्रखंड से चलकर रघुनाथपुर प्रखंड पहुंचेंगे प्रशांत किशोर।

prashant-kishore-yatra
जन सुराज पदयात्रा के 147वें दिन की शुरुआत सिवान के सहसरांव पंचायत स्थित गहिलापुर हाई स्कूल में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ सहसरांव पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा आसांव, मानपुर पतेजी, कुशहरा, जैजोर, चकरी, होते हुए रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत गोपीपतियावं पंचायत के हाई स्कूल सैदपुरा में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 20वां दिन है। वे जिले में 10 से 12 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 9 पंचायत के 15 गांवों से गुजरते हुए 20.5 किमी की पदयात्रा तय करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: