मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ के 7 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन, LNMU दरभंगा पुरुष क्रिकेट टीम में। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ के 7 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन, LNMU दरभंगा पुरुष क्रिकेट टीम में।

lnmu-cricket-team
मधुबनी, मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के 7 खिलाड़ियों का चयन, ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय दरभंगा पुरूष क्रिकेट टीम में हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य स्तरीय क्रिकेट अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्व विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जो किट विश्व विद्यालय भुवनेश्वर में आयोजित है ,जिसके लिए  मिथिला विश्व विद्यालय 15 सदस्यीय टीम में आर के कॉलेज मधुबनी के विकेट कीपर बल्लेवाज शिवम गुप्ता, स्पिन गेंदबाज गौरव कुमार पम्मी, जे एन कॉलेज मधुबनी के तेज गेंदबाज इकवाल अंसारी, बल्लेवाज राजा कुमार मण्डल, विपुल आनन्द, खुटौना कॉलेज के स्पिन गेंदबाज गौतम कुमार और जनता कॉलेज झंझारपुर के बल्लेवाज आदित्य सिंह को शामिल किया गया है।मिथिला विश्व विद्यालय टीम का पहला मैच 27 फरवरी को गोरखपुर विश्व विद्यालय टीम के बीच होगा। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों के चयन होने पर शुभकामनाएं और बधाई देने बालों में चंदेश्वर मिश्र, पवन झा, संजीब झा, चेयरमैन ओंकार नाथ झा, संयोजक कालीचरण, राहुल मेहता, अनिल कुमार सोनू, बिनोद दत्ता, जितेन्द्र किशोर, शशि शेखर, सर्वेश मिश्र, प्रिय रंजन पाण्डेय, मिहिर झा, मुराद खान, दिलीप सिंह, सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू, नवनीत कुमार, दिवाकर झा , अरुण कुमार, कैलाश भंडारी , रमेश राय,नन्हें खान सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: