बिहार : मोकामा पदयात्री 3 फरवरी को 3 बजे भोर में प्रस्थान करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

बिहार : मोकामा पदयात्री 3 फरवरी को 3 बजे भोर में प्रस्थान करेंगे

  • कोरोना काल में मोकामा यात्रा को विराम दिया गया था

Christian-journy-mokama
पटना, 02 फरवरी। महामारी कोरोना के कारण 2021 और 2022 में मां मरियम की नगरी मोकामा नहीं जा सके थे। इस साल 2023 में मरियम भक्तगण मोकामा जाने की तैयारी में जुट गये हैं। हर साल की तरह संत दोमनिक हाई स्कूल के निदेशक व झारखंड विधानसभा में एग्लो इंडियन के प्रतिनिधि विधायक  ग्लेन ने दर्जनों बस मोकामा जाने के लिए उपलब्ध कराएं हैं। वहीं अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ ने दानापुर डीआरएम से पत्रचार कर पटना-टाटा एक्सप्रेस में दो कोच आरक्षित करवाने में सफल हो गए। संत दोमनिक हाई स्कूल के द्वारा बस उपलब्ध करवाने और पटना-टाटा एक्सप्रेस में दो कोच आरक्षित करवाने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया गया है। उपलब्ध बस पर दूसरे लोगों के द्वारा बैनर चमकाकर नाम कमाने का आरोप लगाया गया है। वहीं एक्सप्रेस गाड़ी में टिकट कटाकर जाने व फ्री में जाने को लेकर हंगामा मचा दिया गया है। इस बीच कुर्जी पल्ली के सैकड़ों की संख्या में मां मरियम भक्त पदयात्रा करके मां मरियम के तीर्थधाम, मोकामा जाने की तैयारी में जुट गये हैं। इसका  कुशल नेतृत्व विनय पंचम,नीरज जोसेफ,संजय साह, प्रदीप साह, रोहित, पप्पू राणा आदि कर रहे हैं।बताते चले कि कुर्जी पल्ली में रहने वाले मां मरियम भक्त 21 साल से पदयात्रा करके मां मरियम के द्वार मोकामा में माथा पटकने जाते हैं। पदयात्रा करने वाले पप्पू राणा ने कहा कि मां मरियम को सजाने का कार्य मरियम टोला के लोग कर रहे हैं। मां मरियम को सजाने के बाद डोली में रखकर 3 फरवरी को 3 बजे भोर में चलकर कुर्जी पल्ली आएंगे। इसके बाद यहां से चलकर बांकीपुर में स्थित महाधर्मप्रांत के निवास स्थान पर जाकर महामहिम धर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा से आर्शीवाद लेकर पदयात्री पटना सिटी पहुंचेंगे। वहां पर जलपान करने के बाद फतुहा पल्ली में जाएंगे। इसके बाद बख्तियारपुर पल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। 4 फरवरी को सुबह में चलकर पदयात्री बाढ़ पल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद शाम होते होते मां मरियम की नगरी मोकामा पहुंच जाएंगे। आराम कर-करके साढ़े सात बजे शाम में मोकामा पहुंचेंगे। कुर्जी पटना से मोकामा की दूरी 110 किलोमीटर  हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: