बेगूसराय। : मुखिया की गोली मार कर हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

बेगूसराय। : मुखिया की गोली मार कर हत्या

mukhiya-shoot-dead-begusaray
बेगूसराय! नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के  परना पंचायत के वर्तमान मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर गुरु वार को हत्या कर दी है ! इस घटना को अंजाम अपराधियों ने परना चिमनी  के पास लगभग आधा घंटा पहले दी है! बताया जाता है कि अपराधियों ने चिमनी के पास मुखिया को चारो तरफ से घेर लिया और लगातार छह गोली मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी  ! हत्या की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई है ! घर के परिजनों ने मुखिया के शव को उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है ! मुखिया को मृत घोषित करने के बाद परिजन  में काफी आक्रोशित हैं और वह हो हंगामा मुखिया के शव को रखकर रोड पर शुरू कर दिए हैं ! मुखिया की हत्या होने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है !

कोई टिप्पणी नहीं: