बिहार : जगदेव बाबू के नीतियों सिद्धांतों से प्रेरणा ले युवा : मोर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

बिहार : जगदेव बाबू के नीतियों सिद्धांतों से प्रेरणा ले युवा : मोर्चा

upendra-chauhan-morcha
पटना 2 फरबरी, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में मोर्चा के प्रधान महासचिव नरेश महतो की अध्यक्षता में जगदेव बाबू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने किया । इस अवसर पर जगदेव बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मोर्चा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोर्चा के प्रधान महासचिव नरेश महतो एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने कहा की जगदेव बाबू गरीबों पिछड़ों शोषित पीड़ितों एवं दलितों के रहनुमा थे। वे हमेशा बिहार के पिछड़ा,अति पिछड़ा व समाज के वंचित तबका के उत्थान के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे। उन्हें बिहार लेनिन नाम से भी जाना जाता है। उनके नीति सिद्धांत विचार आज भी प्रासंगिक है। सामाजिक न्याय मोर्चा उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है। देश के युवा जगदेव बाबू के नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारों से प्रेरणा लें। वे एक महान स्वतंत्र सेनानी भी थे। वे कुशल वक्ता और प्रखर राजनेता रहे हैं । इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीनू सिंह राष्ट्रीय महासचिव रवि कुमार रवि वर्मा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नवीन कुमार विमलानंद झा मनीष कुमार मनीष झा,आलोक कुमार,संजय सिंह अरुण नट आदि नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: