मधुबनी : जिला भाजपा कार्यकर्ता की हुई बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

मधुबनी : जिला भाजपा कार्यकर्ता की हुई बैठक

Bjp-madhubani-meeting
मधुबनी, प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने हेतु बूथ सह  सशक्तिकरण अभियान के सफलता को लेकर विचार विमर्श हेतु  भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों  ने किया बैठक। बैठक में जिलाध्यक्ष शंकर झा जिला उपाध्यक्ष बरुन सिंह  प्रमोद सिंह जिला महामंत्री ज्योति नारायण मंडल जिला मंत्री राधा देवी प्रवक्ता पवन झा अरे मंडल प्रभारी अविनाश झा कार्यालय प्रभारी देवूसिंह सोशल मीडिया एवं आईटी सेल जिला संयोजक राजीव शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को यह जानकारी दिया कि आप सभी नेतृत्व में हैं बूथ सह  सशक्तिकरण अभियान जो कि कुछ दिनों के बाद शुरू होने वाला है जिस को मजबूती से मूर्त रूप देने हेतु आप सभी अपने अपने क्षेत्र में अपने अपने स्तर से लग जाए। वही 28 फरवरी 2023 को बिहार प्रदेश  पदाधिकारियों द्वारा दिया जाएगा प्रशिक्षण एक होटल के सभागार में होना है इस पर भी चर्चा की गई

कोई टिप्पणी नहीं: