गोपालगंज में जन सुराज पदयात्रा का आज आखिरी दिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

गोपालगंज में जन सुराज पदयात्रा का आज आखिरी दिन

  • आज गोपालगंज से चलकर थावे पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

jan-suraj-yatra-gopalganj
जन सुराज पदयात्रा के 126वें दिन की शुरुआत गोपालगंज के गांधी कॉलेज मैदान में पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ गोपालगंज नगर परिषद से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा भितभेरवा, कोनहुआ, बसडिला खास, इंदरवा अब्दुल्ला, सेमरा, बिदेसी टोला होते हुए एकदेरवा पंचायत के बरगछिया मैदान में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेगी। प्रशांत किशोर के पदयात्रा का गोपालगंज में आज 21वां दिन है। आज जन सुराज पदयात्रा गोपालगंज जिले में आखरी दिन है। इस दौरान वे गोपालगंज और थावे प्रखंड के अलग-अलग गांवों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जायेंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 6 पंचायत के 13 गांवों से गुजरते हुए 19.3 किमी की पदयात्रा तय करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: