बिहार : शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में भेजने की स्थिति बदलनी होगी : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023

बिहार : शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में भेजने की स्थिति बदलनी होगी : प्रशांत किशोर

Prashant-kishore-on-education
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारे लड़के बाहर जाते हैं, कोई पढ़ने के लिए कोई मज़दूरी करने के लिए। लेकिन हर दिन उनको बिहारी कहकर जलील किया जाता है। दूसरे लोगों के लिए बिहारी मतलब बेवक़ूफ़, बिहारी मतलब अनपढ़, लेकिन हम बिहार के लोग बेवक़ूफ़ नहीं हैं। बिहार के नेताओं ने और बिहार की व्यवस्था ने हम लोगों को बेवक़ूफ़ बना दिया है। आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि हम लोगों को अपने बच्चों के लिए जागना होगा और संकल्प करना होगा कि हमारे बच्चों को पढ़ने के लिए और रोज़गार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। जब दूसरे राज्य में ये व्यवस्था हो सकती है, तो बिहार में क्यों नही? इसी व्यवस्था को बनाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: