मधुबनी : भूमि विवाद का निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

मधुबनी : भूमि विवाद का निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

  • थाना दिवस पर भूमिविवाद को लेकर सभी थानों में थानाध्यक्ष एवम सीओ द्वारा  बैठक कर भूमि विवाद के मामलों का हुआ निपटारा।

Land-dispute-madhubani
मधुबनी, जिलाधिकारी  अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में थाना दिवस के अवसर पर  जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर त्वरित सुनवाई  को लेकर अंचलाधिकारियों एवम थानाध्यक्षो द्वारा बैठक कर सुनवाई की गई एवम कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया। गौरतलब हो  की जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि भूमिविवाद से जुड़े मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी सीओ एवम थानाध्यक्ष प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस पर* अनिवार्य रूप से भूमिविवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन करें एवम ससमय प्रतिवेदन भेजें ताकि आमजनों को भूमि विवाद के मामलों में राहत पंहुचाई जा सके। उन्होंने कहा कि सभी एसडीओ अपने संबधित अनुमंडल के भूमि विवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा कर अवगत करवाएंगे।   उन्होंने कहा कि अपराध की ज्यादातर घटनाएं भूमि विवाद को लेकर ही होती हैं। साथ ही कई बार विधिव्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। भूमि विवाद को लेकर आयोजित बैठक का सकरात्मक परिणाम भी नजर आने लगा है। अब तक जिले में भूमिविवाद को लेकर प्राप्त आवेदनों में कई आवेदनों का निपटारा भी किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: