मधुबनी : आरोग्य समिति के गठन हेतु बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 18 मार्च 2023

मधुबनी : आरोग्य समिति के गठन हेतु बैठक

Arogya-samiti-baithak
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जन आरोग्य समिति के गठन हेतु जिला स्तरीय बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष* में *आयोजित हुई। उक्त बैठक में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर जन आरोग्य समिति के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर जन आरोग्य समिति के गठन एवं उनका खाता खोले जाने के निर्देश दिए गए। जिसके माध्यम से प्राप्त राशि को विकासात्मक कार्यों में व्यय किया जाएगा। बताते चलें कि जिले में 315 स्वास्थ्य उप केंद्र तथा 61 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। उक्त बैठक में सिविल सर्जन डॉ ऋषिकांत पांडेय, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर के सिंह, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक, पंकज कुमार सहित जिले स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: