सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में करवाया गया भर्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगा राम अस्पताल में करवाया गया भर्ती

sonia-gandhi-hospitalize
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज अचानक तबीयत खराब हो गई. जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल की ओर से कहा गया है कि सोनिया गांधी अभी निगरानी में हैं और उनके मेडिकल टेस्ट किए. सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक कोई गंभीर बात नही है, सांस लेने में तकलीफ जो वो पिछले कुछ समय से झेल रही थीं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर निबुलाइज़ भी कराया जाता है, उन्हीं कारणों से इस बार भी भर्ती कराया गया है. सर गंगाराम अस्पताल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने सोनिया गांधी की हेल्थ रिपोर्ट को नॉर्मल बताया है।।

कोई टिप्पणी नहीं: