बिहार : लोकतंत्र में जनबल के आगे कोई बल नहीं है : प्रशांत किशोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 7 मार्च 2023

बिहार : लोकतंत्र में जनबल के आगे कोई बल नहीं है : प्रशांत किशोर

  • समाज जिसको चुनकर निकालेगा, जन सुराज अपनी पूरी ताकत लगाकर उसे जिताएगा

Prashant-kishore-jan-suraj
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लोकतंत्र मे जनबल के आगे कोई बल नहीं है एक बार आप अपने और अपने बच्चों के लिए खड़े हो जाएंगे, तो कोई दल, कोई नेता और कोई समीकरण नहीं टिकेगा। जो हमको थोड़ा भी जानता है, उसको मालूम है कि प्रशांत किशोर को कुछ आता हो या नहीं, लेकिन चुनाव लड़वाना आता है। एक बार ये पूरी पदयात्रा खत्म होने दीजिए। उसके बाद जिसको भी समाज चुनकर निकालेगा, जो गरीब हो या अमीर हो, अगड़ा हो पिछड़ा हो, हिन्दू हो मुस्लमान हो, महिला हो या पुरुष हो जो भी हो उसके पीछे जन सुराज की पूरी ताकत, शक्ति, पैसा, बुद्धि सब लगा देंगे और आप सब के आशीर्वाद से उसको जिताकर लाएंगे। वार्ड सदस्य से लेकर मुख्यमंत्री तक सब को बदलना पड़ेगा, तभी बिहार सुधरेगा, केवल मुख्यमंत्री बदलने से बिहार की दशा नहीं बदलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: