राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, कल मिली थी 2 वर्ष की सजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, कल मिली थी 2 वर्ष की सजा

rahul-parliament-membership-cancel
नयी दिल्ली : मानहानी केस में सजा मिलने के बाद आज शुक्रवार को कांग्रेस के अघोषित युवराज राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। राहुल को सभी मोदी सरनेम वालों को चोर कहने वाला बयान देने के लिए कल गुरुवार को सूरत की अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। आज शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। राहुल गांधी केरल में वायनाड से सांसद थे। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने संबंधी नोटिफिकेशन आने के बाद भारत भर में कांग्रेस नेताओं ने जबर्दस्त आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। वह इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हर षड्यंत्र के बावजूद वह यह लड़ाई हर कीमत पर जारी रखेंगे। रद्द होने पर कहा कि जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में उतर आती है। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है? नीरव मोदी, ललिमोदी, मेहुल चोकसी द्वारा देश को लूटने के लिए किये गए घोटाले इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: