मधुबनी : पत्नी ने शराबी पति को भेजवाया जेल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 16 मार्च 2023

मधुबनी : पत्नी ने शराबी पति को भेजवाया जेल

wife-sent-husband-jail
मधुबनी,  जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के छोटाउरबा दोनबारी निवासी शांति देवी ने अपने शराबी पति गोरखा मंडल को शराब मामले में जेल भिजवा दी है। मिली जानकारी के अनुसार आए दिन शांति देवी रोज-रोज अपने शराबी पति से तंग आकर आखिरकार पुलिस को खबर की और सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पति रोज शराब पीकर घर आते हैं और बच्चे के साथ उन्हें भी मारपीट किया करते हैं। उन्होंने कहा की मना करने के बावजूद भी वे मानने को तैयार नहीं थे, आखिरकार मजबूरी बस पुलिस को भी खबर की। वहीं पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और उन्हें पकड़ कर मेडिकल जांच हेतु खुटौना सीएससी लाया, जहां जाँच में अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई। पुष्टि होती हुई शराबी पति को हवालात में बंद कर कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: