मधुबनी : निजी जमीन पर कब्जा करने पंहुचे लोगों को थानाध्यक्ष ने समझा कर वापस लौटाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

गुरुवार, 16 मार्च 2023

मधुबनी : निजी जमीन पर कब्जा करने पंहुचे लोगों को थानाध्यक्ष ने समझा कर वापस लौटाया

Capture-land-madhubani
मधुबनी, जिले के खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र स्थित अम्बेडकर चौक के समीप खाली जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने हेतु महादलित परिवार बांस-बल्ला लेकर पंहुच गये। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची लौकहा पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर वापस लौटाया। थानाध्यक्ष लौकहा ने बताया किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा अफवाह फैला दिया गया था कि अम्बेडकर चौक के समीप सरकारी जमीन खाली है। फिर क्या था महादलित परिवारों के द्वारा बांस बल्ला लेकर जमीन पर अवैध कब्जा करने पंहुच गये। त्वरित करवाई करते हुए सभी को समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: