सिवान, जन सुराज पदयात्रा के 154वें दिन आज सिवान के डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में जन सुराज अभियान के सिवान जिले का अधिवेशन हुआ। आज के अधिवेशन में जन सुराज के पार्टी बनने, लोकसभा चुनाव लड़ने और बिहार की सबसे बड़ी समस्या के मुद्दे पर मतदान हुआ। मतदान का नतीजा कुछ इस प्रकार रहा। कुल पड़े 3488 मत में से 3314 लोगों ने पार्टी बनने के पक्ष में वोट डाला। 174 लोगों ने मतदान के जरिए कहा कि पार्टी नहीं बननी चाहिए। अगर पार्टी बनती है तो क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए, इस सवाल के उत्तर में कुल 3488 वोट पड़े। इसमें से 3144 लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए और 344 लोगों ने लोकसभा चुनाव लड़ने के खिलाफ वोट किया। बिहार की सबसे बड़ी समस्या के सवाल पर, 62 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी और पलायन को सबसे बड़ी समस्या बताया। वहीं 25 प्रतिशत लोगों ने भ्रष्टाचार और 13 प्रतिशत लोगों ने किसानों की बदहाली को समस्या बताया। कार्यक्रम के समापन पर मतदान के नतीजे सबके सामने रखे गए और मतों की गिनती भी मीडिया और लोगों के सामने की गई।
रविवार, 5 मार्च 2023
बिहार : 3488 लोगों में से 3314 लोगों ने कहा जन सुराज राजनीतिक पार्टी बने
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें