बिहार : जन सुराज पदयात्रा पहुंची सारण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

रविवार, 12 मार्च 2023

बिहार : जन सुराज पदयात्रा पहुंची सारण

  • जन सुराज पदयात्रा: 162वां दिन, लहलादपुर में प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, हजारों की संख्या में पहुंचे युवा, सारण वासियों ने लगाए 'जन सुराज जिंदाबाद' के नारे

Jan-suraj-yatra-reach-saran
सीवान / सारण, जन सुराज पदयात्रा के 162वें दिन की शुरुआत महाराजगंज प्रखंड अंतर्गत सिकटिया पंचायत के सिकटिया ग्राम स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ सिकटिया गांव से निकले। आज जन सुराज पदयात्रा सिवान के मिरजुमाला, शंकर पुर पंचायत होते हुए सारण जिले में प्रवेश कर गई। पदयात्रा सारण में दंदशपुर, दयालपुर, बनपुरा, कटैया पंचायत होते हुए एकमा प्रखंड के पुचाती कला पंचायत के लगुनी मैदान में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। प्रशांत किशोर पदयात्रा के माध्यम से अबतक लगभग 2000 किमी पैदल चल चुके हैं। इसमें पश्चिमी चंपारण, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज जिले में पदयात्रा पूरी करते हुए, सिवान जिले में अब तक 250 किलोमीटर से अधिक पैदल चल चुके हैं। प्रशांत किशोर सारण में 20 से 25 दिन रुकेंगे और इस दौरान वे जिले के अलग अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जाकर लोगों की समस्यायों को समझने का प्रयास करेंगे। 


सारण आगमन पर प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, हजारों की संख्या में सारण-सिवान सीमा पर पहुंचे युवा और सारण निवासी

जन सुराज पदयात्रा के सारण पहुंचने पर आज लहलादपुर प्रखंड के दंदशपुर पंचायत में सारण जिले के कोने-कोने से आए हजारों लोगों ने प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। प्रशांत किशोर और पदयात्रियों पर फूलों की वर्षा की गई और हजारों की संख्या में बाइक सवार युवाओं ने प्रशांत किशोर की यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग प्रशांत किशोर के साथ पैदल भी चल रहे थे। पदयात्रा के पीछे सैकड़ों गाड़ियां चल रही थी। प्रशांत किशोर के स्वागत में हाथी, बैंड बाजे वाले भी मौजूद थे। स्वागत में मौजूद सभी लोगों ने जन सुराज जिंदाबाद और जय-जय बिहार के गगनभेदी नारे लगाए तथा सबने फूल मालाओं से प्रशांत किशोर का अभिनंदन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: