बिहार : आज अशोक राज जी का 40वा देहावसान दिवस है - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

बिहार : आज अशोक राज जी का 40वा देहावसान दिवस है

  • फादर अरूण इग्नासियुस अब्राहम ने मिस्सा अर्पित किया, दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया जी अशोक राज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते

Ashok-raj-death-anniversiry
पटना. आज से चालीस दिन पूर्व अशोक राज का देहावसान हो गया था.उनका शव यात्रा कुर्जी मोहल्ला से प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में जाकर धार्मिक अनुष्ठान में तब्दील हो गया.कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर प्रशांत पीयूस माइकल ओस्ता और अन्य पुरोहितों ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठान अर्पित किये.इसके बाद पार्थिव शरीर को कुर्जी कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया. आज अशोक राज जी की 40 वीं दिवस के अवसर पर फादर अरूण इग्नासियुस अब्राहम ने मिस्सा अर्पित किया.बता दें कि वीणा राज के पति,सागर राज के पिता और नेताजी राजन क्लेमेंट साह के जीजाजी थे. इस अवसर पर दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया जी और परिजनों ने आकर महरूम अशोक राज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किये.श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लुसी बेनेडिक्ट,जोसेफ फ्रांसिस,रिचर्ड अब्राहम,सागर राज,राजन क्लेमेंट साह आदि थे.

कोई टिप्पणी नहीं: