भोजपुर : आरा शहर से करीब 12 किमी दूर सासाराम रोड पर स्थित उदवंत नगर के बेलाउर गांव में एक पंचायत समिति सदस्य को उसके घर से बुलाकर गोली मार हत्या कर देने की खबर है। घटना बीती देर रात की है जिसमें मृतक की जान पहचान के एक युवक पर ही उसकी हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतक दीपक गुप्ता बेलाउर पूर्वी क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य था। जानकारी के अनुसार दीपक गुप्ता को देर रात गांव के ही एक युवक ने ठाकुर टोली में खाने-पीने की पार्टी में बुलाया। इसी दौरान दीपक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त युवक और उसके साथी मौके से फरार हो गए। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में पहले भी यहां की महिला मुखिया की हत्या कर दी गई थी।
शनिवार, 29 अप्रैल 2023
बिहार : पंचायत समिति सदस्य की घर से बुलाकर हत्या
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें