बिहार : सासारम हिंसा में भाजपा के पूर्व विधायक गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

बिहार : सासारम हिंसा में भाजपा के पूर्व विधायक गिरफ्तार

bjp-mla-arrest-in-sasaram-violance
सासाराम,  रामनवमी के दौरान सासाराम में हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जवाहर प्रसाद को लस्करीगंज स्थित आवास से बीती देर रात को उठा लिया। सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने जवाहर प्रसाद के अलावा एक और व्यक्ति को पकड़ा है। राम नवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी शुरू हो गई थी। पुलिस के अनुसार उसने यह कार्रवाई पूरी जांच पड़ताल के बाद की है। बताया गया कि इस हिंसा में अब तक 63 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ ही दिन पहले भाजपा के तीन नेताओं ने शिवसागर थाने में सरेंडर किया था। इनमें दो नेता शिवनाथ चौधरी और सोनू सिन्हा सासाराम नगर भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: