बिहार : जमुई में SBI से 16 लाख का सोना-कैश लूटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

बिहार : जमुई में SBI से 16 लाख का सोना-कैश लूटा

Jamui-sbi-bank-loot
जमुई : बिहार में बैंक लूट का सिलसिला नहीं थम रहा। आज मंगलवार को जमुई में एक और बैंक लूट को अंजाम देते हुए बदमाशों ने यहां चकाई बाजार स्थित एसबीआई ब्रांच से दिनदहाड़े 16 लाख का माल लूट लिया। इसमें 12 लाख का सोना और 4 लाख कैश बताया गया है। जानकारी के अनुसार बदमाश ग्राहक बन कर आये थे और उन्होंने आज बैंक खुलते ही उसमें ग्राहक के तौर पर प्रवेश किया और अंदर जाकर हथियार निकाल लिये। इसके बाद लुटेरों ने हथियार के बल पर बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया। अपराधियों की संख्या पांच बताई जा रही है जो दो बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे। लूट के दौरान बैंक कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की भी बात कही जा रही है। वारदात के बाद लौटते समय बदमाशों ने बैंक के गेट को बाहर से बंद कर भाग निकले। बदमाशों के झारखंड में गिरिडीह रोड की ओर भागने की खबर है।

कोई टिप्पणी नहीं: