मधुबनी : सुरेंद्र बने जिला भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 मई 2023

मधुबनी : सुरेंद्र बने जिला भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

Surendra-singh-bjp-president-madhubani
झंझारपुर/मधुबनी, बिहार के प्रख्यात क्रिकेटअम्पायर  सुरेन्द्र नारायण सिंह को झंझारपुर जिला भारतीय जनता पार्टी क्रिर्रा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी झंझारपुर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री ऋषिकेश कुमार राघव ने दिया है।उन्होनें बताया कि अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह के अध्यक्ष बनने से झंझारपुर जिला भारतीय जनता पार्टी का संगठन बहुत मजबूत होगा और आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगें और भारत  के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हांथों को मजबूत करेंगें। झंझारपुर जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ साथ पंचायत , जिला और राज्य स्तर के खेल और खिलाड़ियों को भरपूर मदद करने का काम करेंगें। सुरेन्द्र नारायण सिंह के अध्यक्ष बनने से झंझारपुर- मधुबनी सहित समस्त बिहार में खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त हो गया है। शुभकामनाएं और बधाई देने बालों में झंझारपुर के भाजपा विधायक श्री नीतीश मिश्रा, पूर्व भाजपा सांसद श्री विरेन्द्र कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, अनुरंजन झा, देवा नंद झा, उपेन्द्र यादव , सुरेन्द्र गुप्ता, जिबछ भिंडवार ,बद्री नाथ मिश्र, राकेश सिंह, आशीष कुमार सिंह,  बिहार प्रदेश भाजपा क्रिर्रा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव राजू, अंकुर वर्मा, मुकेश पासवान, राजीब रंजन यादव, विकास सिंह, मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन ओंकार नाथ झा, संयोजक कालीचरण, अनिल कुमार सोनू, राहुल मेहता, चंदेश्वर मिश्र, संजीब झा, पवन झा, संजीब सिंह, बबलू सिंह, बिनोद दत्ता, सर्वेश मिश्रा, जितेन्द्र किशोर, मिहिर झा, अजय झा, दिलीप सिंह, मुराद खान, नन्हें खान, अमित रंजन, जय प्रकाश झा, नीतीश झा, कैलाश भंडारी, अरुण कुमार, मुहम्मद ईकबाल , मोहन झा, गीता देवी, विक्रम कुमार, गीतांजलि कुमारी, फूलो कुमारी, निशा भारती, दिव्या भारती, नियाशा कुमारी , जूही झा सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: