मधुबनी : जिले के लखनौर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज तमुरिया का औचक निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 3 मई 2023

मधुबनी : जिले के लखनौर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज तमुरिया का औचक निरीक्षण

Dm-inspaction-madhubani
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले के लखनौर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज तमुरिया का औचक निरीक्षण किया ।अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंचायत में चल रही विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। जिनमें नल जल योजना, जन वितरण प्रणाली, विद्यालय भवन सहित कब्रिस्तान घेराबंदी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने तालाब के घाट निर्माण का भी जायजा लिया। अपने निरीक्षण में कई योजनाओं के निर्माण संबधी जानकारी प्रदर्शित करने वाले सूचना बोर्ड के न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही, पंचायत में नल जल योजना में आने वाली त्रुटि के समय से मरम्मती न करने पर संवेदक के विरुद्ध विभागीय दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली की शिकायत मिलने पर जांच भी की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। उक्त अवसर पर प्रखंड पंचायत पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पी ओ मनरेगा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: