बिहार : कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय व पत्रकार रवीश की माता यशोदा पाण्डेय के निधन पर शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 मई 2023

बिहार : कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय व पत्रकार रवीश की माता यशोदा पाण्डेय के निधन पर शोक

Ravish-kunar-mother-died
पटना. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय के माता यशोदा पाण्डेय के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यशोदा पाण्डेय जी एक धर्मपरायण महिला थी. यशोदा पाण्डेय जी समाजिक कार्याे में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी. उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, प्रभारी सचिव अजय कपूर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा,विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,  पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार,  पार्टी के मुख्य सचेतक राजेश राम , पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक डा0शकील अहमद खान, प्रेमचन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा,प्रवक्ता आनन्द माधव,असित नाथ तिवारी, सुबोध कुमार , आसिफ गफूर , ज्ञान रंजन,  शंकर स्वरूप,  सेवादल के मुख्य संगठक संजय कुमार यादव, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय,गुंजन पटेल ने भी यशोदा पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: