बिहार : जन सुराज के संपर्क में हैं 200 से ज्यादा IAS, IPS, डॉक्टर्स और वकील - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 3 मई 2023

बिहार : जन सुराज के संपर्क में हैं 200 से ज्यादा IAS, IPS, डॉक्टर्स और वकील

  • आने वाले 6 महीनों में सब औपचारिक रूप से जुड़ेंगे

Ias-join-jan-suraj
जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के महुआ प्रखंड में मीडिया संवाद के  दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि कल पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 सेवानिवृत अधिकारी जन सुराज अभियान के साथ औपचारिक रूप से जुड़ें हैं। आज जन सुराज अभियान में 200 से ज्यादा आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, वकील और अलग-अलग क्षेत्रों के पेशेवर लोग जुड़ें हुए हैं, औपचारिक रूप से जुडने की प्रक्रिया कल से शुरू हुई है। आने वाले 6 महीने में अलग-अलग क्षेत्र के 200 से ज्यादा पेशेवर लोग जिसमें सीनियर आईएएस, पत्रकार, डॉक्टर हमारे साथ जुड़ेंगे। पटना में जो 6 IAS जुड़ें है वो पिछले 2 महीने से पदयात्रा में चल रहे थे। इसी तरह 200 से ज्यादा लोग जन सुराज के संपर्क में हैं और जैसे-जैसे अभियान संगठन के रूप में विकसित होता जाएगा वैसे-वैसे औपचारिक तौर ये सभी लोग जुड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: