जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर प्रखंड के निवासी सुजीत कुमार यादव को जवाहर बाल मंच के मधुबनी जिला मुख्य समन्वयक मनोनीत किये गए हैं। उनका मनोनयन राष्ट्रीय समन्वयक तैयब शाहिद की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.वी. हरि ने किया है। सुजीत कुमार यादव के मनोनयन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक भावना झा, डॉ. मुनेश्वर यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, अमानुल्लाह खान, शीतलाम्बर झा, सुबोध मंडल, पवन यादव, दीपक कुमार सिंह, मीना देवी कुशवाहा, उपेंद्र यादव, नरेंद्र झा, शब्बीर अहमद, हिमांशु कुमार, रामसुंदर, सूर्य नारायण यादव, तारिक अनवर, प्रमोद मंडल मोहम्मद चांद, रामचंद्र शाह, आनंद झा, अनुरंजन सिंह, कृष्णदेव यादव, धनुषलाल महतो, नेहाल शेख, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जमीर मास्टर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई है। इस मौके सुजीत कुमार यादव ने कहा की जवाहर बाल मंच का मुख्य उद्देश्य 8 वर्षों से लेकर 17 वर्ष के आयु के लड़के लड़कियां तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार को पहुंचना इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है, जिस तरीके से मौजूदा सरकार के द्वारा देश के इतिहास के साथ छेड़छाड़ हो रहा है। देश के युवाओं को भटकाया जा रहा है, जो की देश के लिए एक बहुत बड़ा चिन्ता का विषय है। कांग्रेस पार्टी ने इस विषय को गंभीरता से लिया और राहुल गांधी के निर्देश पर डॉ. जी.वी. हरी के अध्यक्षता में देशभर में जवाहर बाल मंच के द्वारा युवाओं के बीच में नेहरू के विचारों को पहुंचाया जाएगा।
बुधवार, 14 जून 2023

मधुबनी : सुजीत यादव बने जवाहर बाल मंच के मधुबनी जिला मुख्य समन्वयक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें