जयनगर/मधुबनी जिले में स्थित 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के प्रांगण में कार्यवाहक कमांडेंट राम विशाल के निर्देशन में रक्तदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने और देश में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। डॉक्टर (मेजर) सुनेहा सिंह(चिकित्सा पदाधिकारी)ने सभी कर्मचारियो से बड़ी संख्या में आगे आने और एक नेक काम के लिए रक्तदान करने और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अकेले परोपकार से प्रेरित गैर-लाभकारी रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में संतोष कुमार निमोरिया, उप कमांडेंट ने उपस्थित बल कर्मियों को रक्तदान करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर 48वी वाहिनी जयनगर के बल कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बुधवार, 14 जून 2023
मधुबनी : एसएसबी ने मनाया विश्व रक्तदाता दिवस
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें