जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर में 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर द्वारा वाहिनी परिसर मैं मेघा वृक्षारोपण के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वी वाहिनी के पर्यवेक्षण में किया गया। इस कार्यक्रम में भीवाईपी इंटरनेशनल स्कूल,देवधा के बच्चों एवं अध्यापकों ने सम्मिलित होकर वृक्षारोपण किया, साथ ही साथ वाहिनी की अधीनस्थ समवायों में भी वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर चंद्रा शेखर द्वितीय कमान अधिकारी 48वीं वाहिनी स.सी.ब. जयनगर ने नीम, आम, अमरुद, जामुन इत्यादि के पौधे रोपित कर पर्यावरण बचाने का सन्देश दिया कि पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। पौधे लगाने से पृथ्वी के हरे आवरण को बढ़ाने में मदद मिलती है और पर्यावरण में सुधार होता है। हमारे घर में या हमारे पड़ोस में वृक्षारोपण करने से हमें हरियाली की सुंदरता का आनंद देखने को मिलता है, इसलिए हमें प्राकृतिक का संतुलित बनाये रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने, स्वस्थ और खुशहाल जीवन को बढ़ावा देने के लिए पौधों को बचाना और पौधों को लगाना जरूरी है। साथ ही पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए लोगों से अपील की कि सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, साथ ही अपने जान पहचान के लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान विवेक ओझा उप कमांडेंट, संतोष कुमार निमोरिया उप कमांडेंट तथा वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और वृक्षारोपण किया।
शनिवार, 8 जुलाई 2023
मधुबनी : सशस्त्र सीमा बल द्वारा किया गया वृक्षारोपण
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें