संवाददाता ,लाइव आर्यावर्त , रांची ,26 जुलाई। झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव का तबादला कर उन्हें नए पदस्थापन तक राज्य कार्मिक विभाग ,रांची में योगदान देने का निर्देश दिया है। निधि खरे और हिमानी पांडेय के बाद 27 फरवरी 2022 को पूर्वी सिंहभूम जिले की तीसरी महिला उपायुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण वाली 2015 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी विजया जाधव को झारखंड राज्य के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में गिने जाने वाले पूर्वी सिंहभूम जिले में मात्र 17 महीने कार्य करने का मौका मिला। अपने पदस्थापन के साथ ही जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने से लेकर रामनवमी तक वे काफी चर्चा में रहीं।
बुधवार, 26 जुलाई 2023
रांची : पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव का तबादला
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें