सीहोर। देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक सलाहकार विवेक देवराय द्वारा लिखे गए लेख में भारतीय संविधान बदलने की बात की गई है। इसको लेकर पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश सक्सेना ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण वक्तव्य है, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। क्योंकि संविधान रचियता बाबा साहब डा अंबेडकर देश और विदेश के बहुत ही काबिल व्यक्ित थे। भारतीय संविधान संविधान सभा में हर पक्ष पर बहुत मंथन के बाद समावेश किया गया है। भारत जैसे विशाल गणतंत्र के लिए संविधान आवश्यक है, बहुत ही सोच समझकर संविधान का निर्माण किया गया है। अब संविधान बदलने की जो बात हो रही है, यह बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है। कहीं न कहीं एेसा लगता है कि देश की एकता अखंडता को विखंडित करने का कुत्िसक प्रयास किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि संविधान बदलने की मंशा रखने वालों का विरोध करें, देश की एकता अखंडता के लिए संविधान बहुत जरूरी है, यह हमें आपस में जोड़े रखता है।
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023
सीहोर : संविधान बदलने की बात बाबा साहब अंबेडकर का घोर अपमान : रमेश सक्सेना
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें