राजनगर/मधुबनी, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने राजनगर थाना का वार्षिक निरिक्षण किया। पुलिस शस्त्र बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरिक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों महनता निरिक्षण करते हुए पुलिस के समझ उतपन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कम्प्यूटर कक्ष,मलखाना,पुरुष हवालत,महिला हवालत,थाने परिसर का निरिक्षण किया। साथ ही थाना परिसर कई साफ सफाई का भी अवलोकन के दौरान कमी पाई गई, जिसको लेकर थानाध्यक्षध एवं सभी पदाधिकारीयों को जल्द जल्द पूरा करने का निर्देशित किया गया। इससे होगा की हर गाँव कस्बे में किसी रूप अपराध करने बाले पर लगाम लगाया जा सकता है। थाने विभिन्न मामलों जप्त वाहनों रिपोर्ट करने निर्देश दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडो के अनुसंधाक्ताओ से कांडो की समीक्षाए करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। एसपी ने डायरी को अधतन तथा अपराध नियंत्रण पुलिस गस्त तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा न्यायलय से जुड़े मामले त्वरित निष्पादन करने हत्या एवं अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी ने थाने के विभिन्न अनुसंधाक्ताओ को लम्बीत कांडो को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सदर डीएसपी राजीव कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर राजकिशोर शर्मा, श्रीराम उपाध्यक्ष, आदित्यनाथ सिंह, सुनील सिंह ,अशोक कुमार सिंह, अभिनमन्यु कुमार, प्रशिशुक एएसआई रुचि कुमारी एवं सभी कर्मी उपस्थित थे।
बुधवार, 2 अगस्त 2023
मधुबनी : पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने राजनगर थाने वार्षिक निरिक्षण किया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें