बिहार : जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम पार्टी में मची भगदड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 अगस्त 2023

बिहार : जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम पार्टी में मची भगदड़

Ham-leader-join-congeres
पटना।  बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रखर नेतृत्व का असर दूसरे दलों पर भी अब दिखाई देने लगा है। इसके परिणाम स्वरूप हम के गोपालगंज जिला अध्यक्ष हसीब अख्तर खां के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्षों समेत तमाम पदाधिकारी आज कांग्रेस में शामिल हो गये। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने हम छोड़कर आए इन सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी। जो नेता हम छोड़कर कांग्रेस में आये उनमें प्रमुख हैं - शमसुल सरीन, प्रमोद कुमार, रहमत अली, राकेश कुमार तिवारी, सत्तार अली, डा0 विनोद यादव, मोती जयसवाल, कमरूद्दीन अंसारी। इसके अलावा चम्पारण के लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं नेत्री डा0 कुमकुम सिंहा ने भी कांग्रेस के नये कलेवर प्रभावित होकर आज इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं: