मधुबनी : कृष्ण पूजनोत्सव कार्यक्रम सह मटका फोर कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

मधुबनी : कृष्ण पूजनोत्सव कार्यक्रम सह मटका फोर कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

Matka-krishnashtami-jaynagar
जयनगर/मधुबनी, जिला के जयनगर के परवा में कृष्ण कला मंदिर के द्वारा कृष्ण पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ धनिक लाल यादव ने किया।कृष्ण पूजा का उद्धघाटन खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद,राजद के वरिष्ठ नेता प्रदीप यादव,पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव,बासोपट्टी के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र यादव,डॉ सुब्बा राउ,डॉ धनिक लाल यादव,उद्धव कुँवर,हरिश्चंद्र शर्मा,राम पुकार यादव,धर्मेंद्र कुमार,सीता शरण यादव,रमावतार ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर आए हुए सभी अतिथि को पाग दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के हाथ में सुदर्शन चक्र था, किंतु लीला दिखाई बांसुरी की धुन से,भगवान विष्णु ने धरती पर श्री कृष्ण के रूप में  जन्म लिया, और विभिन्न लीला दिखाते हुए संसार से अत्याचारी दुष्टों का नाश करते हुए उन्हें मोक्ष प्रदान किए, भगवान श्री कृष्ण सौ झूठ को माफ करने वाले भगवान है, उनकी लीलाएं आनंदमय है। साथ ही मटका फोर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: