मधुबनी : जयनगर में 21 सितंबर को मनाया जायेगा बलभद्र पूजनोत्सव, तैयारी अंतिम चरण में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 सितंबर 2023

मधुबनी : जयनगर में 21 सितंबर को मनाया जायेगा बलभद्र पूजनोत्सव, तैयारी अंतिम चरण में

Balbhadra-puja-madhubani
जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के माङवारी विवाह भवन में आगामी गुरुवार को कलवार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय श्री बलभद्र पूजनोत्सव की तैयारी जोरो पर है। मंगलवार को कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में संरक्षक गणेश जायसवाल ने बताया कि श्री बलभद्र पूजन महोत्सव में सुबह कलश शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत परिचय व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, बिहार कलवार महिला मंच व आल इंडिया कलवार सेवा संघ के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जाले के पूर्व विधायक राम निवास प्रसाद, पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार के अलावे राजद के मधुबनी जिला प्रभारी रितू जायसवाल समेत अन्य भाग लेगें। कलवार जाति के कुल देवता भगवान् श्री बलभद्र भगवान् जी के जयंती के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इस प्रेस वार्ता में गणेश जायसवाल, अमित कुमार, विनोद कुमार साह, दिलीप साह, डॉ. अशोक प्रसाद, बसंत साह के अलावे समस्त कलवार सेवा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: