बिहार : राष्ट्रकवि स्व रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 सितंबर 2023

बिहार : राष्ट्रकवि स्व रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Tribute-ramdhari-singh-dinkar
पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि स्व० रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती के अवसर पर दिनकर चौक पर आयोजित राजकीय समारोह में राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो0 इसराइल मंसूरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सादा, बिहार विधानसभा के सदस्य श्री अरुण कुमार सिन्हा, राष्ट्रकवि स्व० रामधारी सिंह दिनकर जी के पौत्र और पौत्र वधू सहित अन्य परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राष्ट्रकवि स्व० रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं: