मधुबनी, जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने कहा कि बिहार के साथ ही देशहित में 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना जरूरी है। देश को सुरक्षित और इतिहास को संरक्षित रखने के लिए भी भाजपा को हराना आवश्यक है। भाजपा को सत्ता से हटाने के मकसद से ही इंडिया गठबंधन बना है। सोमवार को बाबूबरही स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार को केंद्र का सहयोग मिलता, तो यहां विकास अधिक तेजी से होता। चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे मे चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता तैयारी शुरु कर दे। कार्यकर्ता ही पाटी की रीढ़ होते है। इस मौके पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमवार, 25 सितंबर 2023
मधुबनी : देश हित में भाजपा को हराना जरूरी :- डॉ. भारती मेहता
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें