मधुबनी : श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी पूजा संपन्न, मूर्ति का किया गया विसर्जन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

मधुबनी : श्रीकृृष्ण जन्माष्टमी पूजा संपन्न, मूर्ति का किया गया विसर्जन

Krishna-murti-visarjan
हरलाखी/मधुबनी, जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के जिरौल गॉव स्थित राम जानकी मंदिर कुटी परिसर में आयोजित 6 दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मंगलवार को सम्पन्न हुआ। लोगों ने राधा कृष्ण के साथ अन्य देवी देवताओं के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जिरौल मैन रोड होते हुए दुर्गा मंदिर तक भ्रमण के बाद सोनइया पोखर पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहां करीब कई वर्ष पूर्व से ही मंदिर पुजारी द्वारा पूजा की शुरूआत की गई थी। उसी परंपरा के अनुसार आज भी पूजा की जाती है। भगवान के प्रतिमा को किसी सवारी पर नहीं बल्कि पालकी बनाकर उस पर उठाकर प्रतिमा को सैकड़ों लोगों द्वारा कंधे देकर विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। विसर्जन में मेला अध्यक्ष संजय यादव,गुड्डू यादव,दीपक अकेला बिंदास,ईश्वर कुमार,सुनील कुमार, रामानंद यादव,प्रवीण यादव,अजय यादव,सुधीर कुमार,नवल यादव,ललित साह,अजय साह, राजा कुमार,मनीष साह,हीरा यादव,शम्भू यादव,रविन्द्र यादव,केपी यादव,राजीव शर्मा,सुधीर शर्मा, अमर यादव,मोहन कुमार, बजरंग कुमार,मुरारी ठाकुर, आलोक शर्मा, कोमल ठाकुर, राकेश कुमार, विजय साफ़ी,बैजनाथ राम,रामसागर मुखिया,अजीत यादव,रूपेश यादव,सतनाम यादव सहित अन्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: