समस्तीपुर : नीतीश के लिए भाजपा के सभी दरवाजे बंद : जीवेश मिश्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 सितंबर 2023

समस्तीपुर : नीतीश के लिए भाजपा के सभी दरवाजे बंद : जीवेश मिश्रा

jivesh-mishra-attack-nitish
समस्तीपुर, 24 सितंबर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को पांच बार मुख्यमंत्री बनाया लेकिन अब उनके लिये भाजपा के सभी दरवाजे बंद हो गए है। श्री मिश्रा ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आई.एन.डी.आई.ए.(इंडिया) एक ऐसा गठबंधन है, जिसमें शामिल कई दलों का लोकसभा में खाता ही नहीं खुला है। भाजपा नेता श्री मिश्रा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी चालीस सीट जीतेगी, साथ ही 2025 में भाजपा बिहार में अपनी सरकार बनायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: