मधुबनी : स्थानीय नेता का ह्रदय गति रुकने से हुआ असामायिक निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 सितंबर 2023

मधुबनी : स्थानीय नेता का ह्रदय गति रुकने से हुआ असामायिक निधन

Local-leader-died
लदनियां/मधुबनी, जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के डलोखर पंचायत के मिर्जापुर निवासी पूर्व सांसद देवेन्द्र प्रसाद यादव के निकटतम राजद के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार यादव,उम्र-42वर्ष का निधन ह्रदय गति रुक जाने के कारण विगत रात्रि हो गया है। उनके असमयिक निधन पर एक जहां परिवार एवं गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं राजनीतिक कार्यकर्ता ने अपूर्णीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया है। इनके निधन उपरांत शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में भारत सरकार के पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, बाबूबरही विधानसभा के पूर्व राजद विधायक प्रोफेसर उमाकांत यादव, राजेश कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम अशीष पासवान, पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, पूर्व मुखिया रामदेव यादव, राम खेलावन यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव, पूर्व मुखिया अमर बहादुर कामत, जिला परिषद सदस्य झमेली महरा, विजय यादव, दिपक यादव, पूर्व उप प्रमुख राम चन्द्र ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: