रांची : राष्ट्रीय मीडिया आयोग स्थापित करने की मांग : जेडब्ल्यूजेयू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 अक्तूबर 2023

रांची : राष्ट्रीय मीडिया आयोग स्थापित करने की मांग : जेडब्ल्यूजेयू

Demand-national-media-commission
रांची, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के रांची कार्यालय में गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने  महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के विचारों व दर्शन को आत्मसात करने की बात कही। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) के देश व्यापी आह्वान पर झारखंड में आईजेयू के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विजय सिंह के निर्देशन में यूनियन के सदस्यों ने एक स्वर में  केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून प्रभावी रूप से लागू करने और देश में मीडिया आयोग स्थापित करने की वकालत की I कार्यक्रम में अजय सिंह, सुनील सिंह ,रिजवान अंसारी,अंशिका, चंदन, सुजीत झा, मिथलेश सिंह, मोनिका आर्य, इम्तियाज,नीरज कुमार,राजेश वर्मा, विनय ओझा सहित कई पत्रकार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: