जमशेदपुर, झारखंड राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय, जमशेदपुर स्थित, तिलक पुस्तकालय में, सभी कार्यकर्ताओं को, प्रत्येक स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने , पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने , बूथ ,पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन को सशक्त करने व इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने और एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपना बहुमूल्य समय संगठन के लिए समर्पित कर लोगों के बीच जाकर राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता समागम सह सम्मान समारोह में,कियाI कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैI सम्मान समागम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, राज किशोर यादव, बृजेंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह यादव, शशि सिन्हा, सुबोध सिंह सरदार, सफी अहमद खान, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, राकेश तिवारी, परविंदर सिंह, सामंता कुमार, के के शुक्ल व अशोक कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023
जमशेदपुर : आलमगीर आलम ने कांग्रेस को मजबूत करने का किया आह्वान
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें