राजनगर/मधुबनी, स्थानीय प्रखंड अंतर्गत सिमरी गोठ स्थित भगवती स्थान में मां भगवती के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। उपरोक्त पुज्नोत्स्व दो दिनों तक चलेगा। जिसमें दूर दूर से आए विद्वान पंडितों के द्वारा किए जा रहे मंत्रोचारण से आस पास के पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। पूजा की शुरुआत 251 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा से हुई। उपरोक्त कलश यात्रा भगवती स्थान से शुरू होकर सिमरी के अनेक चौक चौराहों से गुजरते हुए रामजानकी मंदिर सिमरी के परिसर स्थित सरोवर से जल भराई कर वापस भगवती स्थान पहुंचे। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि मां भगवती का मंदिर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण, सभी सिमरियंस के सहयोग से एक भव्य नया मंदिर का निर्माण किया गया। जिसके बाद सिमरी के ही मूर्तिकार के द्वारा माँ भगवती का प्रतिमा तैयार कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया।
शनिवार, 25 नवंबर 2023
मधुबनी : गाजे बाजे के साथ राजनगर में निकला मां भगवती की कलश यात्रा।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें