भोपाल, 14 दिसम्बर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव, करुणाई के प्रतीक और पांच सूत्रीय कार्यक्रम के जनक स्वर्गीय संजय गांधी की 77 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह ने स्व. संजय गांधी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पांच सूत्रीय कार्यक्रम चलाया, जिसमें देश की जनता के लिए कल्याणकारी कार्यों को अग्रणी रखा था। संजय गांधी देश की युवा तरूणाई के एक चमकते सितारे थे, जिन्होंने एक सशक्त और मजबूत भूमिका का निर्वहन कर संगठन में शक्ति का संचार किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्व. संजय गांधी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह, सै. साजिद अली, जे.पी. धनोपिया, अभय दुबे, महेंद्र जोशी, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज, प्रवक्ता प्रवीण धौलपुर, कांग्रेसजन संजय कांबले, ललित सेन, बृजलाल साहू , अनुराग सिंह और प्रतीक मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023
भोपाल : स्व. संजय गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें