- किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई भी दिक्कत : सन्नी महाजन

सीहोर। श्यामपुर दोराहा क्षेत्र में वेयर हाउसों पर ताले लगाने और गेंहू की खरीदी रोकने पर किसान हितैशी वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन ने संबंधित अधिकारियों के व्यवहार को लेकर शुक्रवार को कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन ने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार किसान हितैशी सरकार है। गेंहू उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होने कहा कि गेंहू उपार्जन केंद्रों पर किसानों से दुव्र्यवहार करने और किेसानों के द्वारा लाए गए गेंहू की मामूली कमियां को बड़ा बताकर रिजेक्ट करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर कलेक्टर के माध्यम से सख्त कर्रवाही कराई जाएगी। महाजन ने कहा कि किसानों को हाईवे पर चक्का जाम जैसे प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार किसानों के साथ है किसानों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्यामपुर दोराहा स्थित जबलपुर जयपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह 11 बजे के दरमियान किसानों ने गेंहू खरीदी बंद किए जाने और वेयर हाउसों पर ताले लगाने को लेकर चक्काजाम कर दिया था जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था इधर किसानों के द्वारा गेंहू में आ रही हल्ली मिटटी होने पर अधिकारियों के द्वारा गेंहू रिजेंक्ट किेए जाने से नारजगी प्रकट की जा रही थी। किसानों का कहना था कि प्राकृतिक आवदा के कारण गेंहू में खेत की हल्लकी मिटटी आ रही है और अगर छलना लगाया जाता हीै तो गेंहू के बारिक दाने निकल जाएगें जिस से गेंहू की उपज आधी ही रह जाएगी और किसानों को आर्थिक नुकसान होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें